फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing in broad daylight in Dholpur Baseri market.

Dholpur: बसेड़ी बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, ज्वैलरी शॉप और कपड़ा शोरूम में किए 6 राउंड फायर, इलाके में दहशत

Mon, 09 Oct 2023 08:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

घटना के बाद दुकानदार एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। घटना में स्वर्णकार और दो कस्टमर बाल बाल बचे। घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

विज्ञापन
Firing in broad daylight in Dholpur Baseri market.
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर बसेड़ी कस्बे में रविवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने स्वर्णकार की दुकान एवं एक कपड़ा शोरूम में करीब आधा दर्जन राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में स्वर्णकार एवं सामने बैठी महिला कस्टमर एवं युवक बाल बाल बचे। 

विज्ञापन


फायरिंग की घटना से बाजार में दहशत फैल गई। बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कस्बा समेत आसपास के इलाकों में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। बसेड़ी कस्बे के मनिहार मार्केट में दो बाइक सवार बदमाश पहुंच गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने सबसे पहले स्वर्णकार की दुकान में गोली दाग दी। दुकान के अंदर बैठा स्वर्णकार एवं महिला कस्टमर एवं युवक बाल बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने कपड़े के शोरूम में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही की शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन कोई हाताहत नहीं हो सका है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश करीब 6 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए बाजार से बेखौफ फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय बसेड़ी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाजार समेत आसपास के लिंक सड़क मार्गों पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। 

घटना के बाद दुकानदार एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। 


उधर, घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। एक बाइक पर दो बदमाश हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करते हुए बेखोफ बाजार में घूम रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है, स्वर्णकार की दुकान में दुकानदार एवं महिला कस्टमर व एक युवक बाल बाल बचा है। घटना को लेकर थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया बदमाशों द्वारा बाजार में फायरिंग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया बदमाशों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed