फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire breaks out at Hotel Chanakya in Jaipur bar restaurant burns

Rajasthan: होटल में रात तीन बजे भड़की आग, बार-रेस्टोरेंट जलकर खाक, आठ लोगों को हाइड्रोलिक से निकाला बाहर 

Thu, 07 Apr 2022 01:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 01:42 PM IST
सार

जयपुर में एमआई रोड पर बने होटल चाणक्य में रात करीब तीन बजे आग भड़क गई। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire breaks out at Hotel Chanakya in Jaipur bar restaurant burns
जयपुर के होटल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में एमआई रोड पर स्थित होटल चाणक्य में गुरुवार रात करीब तीन बजे आग भड़क गई। आग होटल की छत पर बने बार और  रेस्टोरोंट में लगी थी। सूचना पर पहुंची करीब आठ दमकालों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान छत पर करीब आठ लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने हाइड्रोलिक की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया रूफटॉप पर बना बार और रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूफटॉप पर होटल नाइट जार के नाम से बार और रेस्टोरेंट चल रहा है। आग की लपटे उठते ही होटल रुके लोगों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया गया। 
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को निकाला
आग का भीषण रूप देखकर  कर्मचारियों ने होटल में रुके लोगों को उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, अब तक यह भी पता नही चल सका कि होटल में आग किस तरह से लगी थी।  जानकारी के अनुसार होटल में आग जैसी घटना पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं थे। ऐसे में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed