फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   FIR in Bundi in 1977 after 46 years 7 old women of 70 years were arrested for stealing wood

Rajasthan: 1977 में एफआईआर, 46 साल बाद 70 वर्षीय 7 बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, आरोप जंगल से चोरी की थी लकड़ी

Wed, 19 Jul 2023 12:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

1977 में दर्ज एक मामले को लेकर पुलिस ने 70 साल से अधिक उम्र की 7 बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एफआईआर के 46 साल बाद गिरफ्तार की गई इन महिलाओं पर जंगल से लकड़ी चुराने का आरोप है।

विज्ञापन
FIR in Bundi in 1977 after 46 years 7 old women of 70 years were arrested for stealing wood
पुलिस गिरफ्त में बुजुर्ग महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 46 साल बाद 7 बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन महिलाओं ने 1977 में जंगल से लकड़ी चुराई थी। वहीं, महिलाओं को कहना है कि हमें खुद नहीं पता है कब ऐसा किया था।  मामला जिले के हिंडोली उपखंड से सदर थाना इलाके का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये मामला 46 साल से लंबित पड़ा था। कई बार महिलाओं के स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे। ऐसे में मामले में निस्तारण करने के लिए पुलिस सक्रिय हुई और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो महिलाएं अभी फरार हैं, जबकि तन महिलाओं को मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार की गई महिलाओं में जुम्मा देवी, मोतिया बाई, टीकड़, लालीबाई, बच्ची बाई, पुष्पा बाई और कमला बाई शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की उम्र 70 से 75 साल के बीच में हैं। गिरफ्तार सभी महिलाओं को एडिशनल चीफ ज्यूडिशली मजिस्ट्रेट बूंदी के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद सभी पर जुर्माना लगा दिया गया। फरार चल रहीं दो अन्य महिलाओं की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदी सिटी सीओ ओमेंद्र सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। वारंट की तामील करवाकर महिलाओं को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। 


मामला 1977 का है जब महिलाओं ने जंगल से लकड़ी काटी थी। वन विभाग के किसी कर्मचारी ने महिलाओं के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवा था, क्योंकि उस समय हिंडोली थाना नहीं था। अब पुलिस मुख्यालय से लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर मिले निर्देश पर सादर थाना पुलिस ने करीब 46 साल बाद ये कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed