फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female constable attacked in Jaipur miscreant entered house and attacked her on neck

Rajasthan: जयपुर में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, बदमाश ने घर में घुसकर गले पर किया वार, गंभीर चोट आई

Thu, 19 Oct 2023 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 Oct 2023 08:29 PM IST
सार

बदमाश के हमले में घायल हुई महिला के गले पर आधा दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला भी बोला है। 

विज्ञापन
Female constable attacked in Jaipur miscreant entered house and attacked her on neck
महिला कांस्टेबल पर बदमाश ने किया हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इस का अंदाजा जयपुर में पानिपेच स्थित राजस्थान पुलिस एकेडमी (आरपीए) के क्वार्टर में रहने वाली महिला कांस्टेबल पर हुए जानलेवा हमले से लगाया जा सकता है। हमले में घायल महिला कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया और फिर शास्त्री नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे की है। निर्भया दस्ते में तैनात महिला कांस्टेबल कृष्ण क्वार्टर में अपने पति और बच्चों के साथ सो रही थी। गेट खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश घर में घुस गया। महिला कांस्टेबल ने शोर मचाया तो उसने धारदार हथियार से कांस्टेबल पर हमला कर दिया, जिससे उसके गले पर गहरा घाव हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कांस्टेबल कृष्णा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, बदमाश क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में रह रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल कांस्टेबल कृष्णा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। उसके गले पर आधा दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना किया शुरू
वारदात को लेकर शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महिला कांस्टेबल कृष्णा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। साथ ही वारदात स्थल के नजदीकी क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने घेरा
महिला कांस्टेबल पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। अजमेर दक्षिण से भाजपा की महिला विधायक अनिता भदेल ने कहा कि जब महिला पुलिसकर्मी अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम महिलाओं की सुरक्षा की क्या बात की जाए। 


भदेल ने कहा कि घर में घुसकर बदमाश हमला कर भाग जाते हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। इससे ये जाहिर होता है कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दृष्टि से इस वर्ष का चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस और विशेषकर अशोक गहलोत से सवाल पूछ रही हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखकर आप कहां सो रहे थे और अब वोट के समय आपको महिलाएं याद आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed