फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   father-son arrested for excuse of mobile recharging in chomu

मोबाइल रिचार्जिंग के बहाने ठगे 33 लाख रुपए, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 09 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
 father-son arrested for excuse of mobile recharging in chomu
cheating - फोटो : demo pic
मोबाइल रिचार्जिंग के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के बहाने एक व्यवसायी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पिता—पुत्र को चौमूं थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ चौमूं थाने में करीब 19 लाख 75 हजार रुपए और मुरलीपुरा थाने में करीब 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पिछले करीब डेढ़ माह से पुलिस को दोनों आरोपी पिता—पुत्र की तलाश थी। जिन्हें पुलिस ने कोटा से पकड़ा।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वन वे सर्विसेस मार्केटिंग कंपनी के मालिक विनय त्यागी और उनका अक्षय त्यागी है। उनके खिलाफ चौमूं निवासी गोपाल डंगायच ने 21 जनवरी को चौमूं थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें बताया कि उनकी मोरीजा रोड पर डंगायच टेलीकॉम के नाम से दुकान है। दोनों आरोपी पिता—पुत्र दिसंबर माह में डंगायच की दुकान पर पहुंचे। उसे उनकी कंपनी के बारे में बताते हुए उनकी कंपनी से मोबाइल रिचार्जिंग करने के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने 30 दिसंबर को गोपाल डंगायच के मोबाइल पर व्हाट्स अप पर कंपनी की ओर से एक आॅफर मैसेज भेजा। जिसमें उनकी कंपनी में रिचार्जिंग के लिए एकमुश्त 13 लाख 78 हजार रुपए जमा करवाने पर 10 प्रतिशत लाभ मिलने की बात कही। आरोपियों की बातों में आकर गोपाल ने उनके खाते में उक्त जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित गोपाल ने बताया कि 7 जनवरी को उन्होंने एक ग्राहक का मोबाइल वन वे सर्विसेज मार्केटिंग कंपनी के जरिए करवाना चाहा तो वह रिचार्ज नहीं हुआ। तब गोपाल ने आरोपियों से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। उनके आॅफिस पर भी ताला लगा था।


तब उनके फरार होने का पता चला तो शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद थानाप्रभारी चौमूं जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को कोटा से पकड़ा। जानकारी में सामने आया कि आरोपी विनय और अक्षय नाम व पते बदलकर फर्जी आईडी से वारदातें करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed