{"_id":"63492a3f9787564cc6598514","slug":"father-in-law-beat-daughter-in-law-with-iron-rod-people-of-pehar-side-made-serious-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: ससुर कयामुद्दीन ने बहू शहनाज को लोहे की रॉड से पीटा, पीहर पक्ष के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: ससुर कयामुद्दीन ने बहू शहनाज को लोहे की रॉड से पीटा, पीहर पक्ष के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
Fri, 14 Oct 2022 02:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:52 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर में एक ससुर ने अपनी बहू की निर्दयता पूर्वक पिटाई की। ससुर ने बहू को लोहे की रॉड से पीटा। ससुर ने इतनी पिटाई किया कि बहू के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान दिखने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले के कोटगेट थाना एरिया में एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू की निर्दयता पूर्वक पिटाई की है। मामला कोटगेट थाना एरिया के तहत आने वाले फड़ बाजार इलाके के हिरण बाजो मोहल्ले का है। ससुर जब मारपीट कर रहा था, उसी दौरान बहू ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
बता दें कि ससुर का नाम कयामुद्दीन और बहू का नाम शहनाज है। बहू का आरोप है कि ससुर उसे घर से बाहर निकालना चाहता है। इसी वजह से उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं, बहू के पीहर पक्ष के लोग कोटगेट थाने पहुंचकर आरोपी ससुर को गिरफ्तार करने की मांग किए। पीहर पक्ष के लोगों ने बताया, उनकी बेटी के साथ पहले भी तीन चार बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस थाने जाते थे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। हर बार समझाइश और हिदायत देकर मामला शांत करवा दिया जाता था।
विज्ञापन
उन लोगों ने बताया, ससुर ने इस बार मारपीट करने की हद पार कर दी। लोहे की रॉड से बेटी के ऊपर कई बार वार किया। यह तो गनीमत रही की बेटी ने एक कमरे में घुसकर अंदर से गेट बंद कर लिया। फिलहाल, आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़िता को गर्भवती भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन