फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmers gherao Tehsil office in Churu Taranagar clash with police

Rajasthan: किसानों की 'घेरा डालो, डेरा डालो' की चेतावनी के डर से बंद कराए गए सरकारी कार्यालय, तहसील के बाहर विरोध

Thu, 16 Jun 2022 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 09:38 PM IST
सार

किसान सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य निर्मल प्रजापत ने कहा, जब तक सरकार किसानों को क्रॉप कटिंग रिपोर्ट नहीं देगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Farmers gherao Tehsil office in Churu Taranagar clash with police
किसान मांगों को लेकर 100 दिन से धरना दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के तारागनर में बीमा क्लेम और क्रॉप कटिंग सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले 100 दिन से धरना दे रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले यह धरना किया जा रहा है। कृषि उपज मंडी में महापड़ाव के बाद गुरुवार को किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। बतादें कि बुधवार को उग्र हुए किसानों की पुलिस और आरएसी के जवानों से झड़प हो गई थी। इसके बाद उनके टेंट भी उखाड़ दिए थे। इससे नाराज किसानों ने बीकानेर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था।

विज्ञापन


इधर, गुरुवार को कृषि उपज मंडी में जनसभा के बाद किसानों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण यह वार्ता फेल हो गई। इसके बाद किसानों ने कृषि उपज मंडी से लेकर तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए किसानों ने तहसील कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और आरएसी के जवानों ने उन्हें रोक लिया।  
विज्ञापन


इससे नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। किसान सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य निर्मल प्रजापत ने कहा कि जब तक सरकार किसानों को क्रॉप कटिंग रिपोर्ट नहीं देगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसानों की 'घेरा डालो, डेरा डालो' आंदोलन की चेतावनी के चलते प्रशासन ने दोपहर बाद कस्बे के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करा दिया था, ताकि किसान उन पर कब्जा न कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed