{"_id":"6399bf48e96fda724f1a5b57","slug":"family-from-pakistan-got-indian-citizenship-after-8-years-jaisalmer-dm-tina-dabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाकिस्तान से आए परिवार को 8 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता, DM टीना डाबी ने सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाकिस्तान से आए परिवार को 8 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता, DM टीना डाबी ने सौंपा पत्र
Wed, 14 Dec 2022 05:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:50 PM IST
सार
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद जैतून सिंह ने कहा कि हम जैसलमेर के अमरसागर में कई साल से रह रहे हैं। नागरिकता मिलने पर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। नागरिकता मिलने से जैतून को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से भारत आए एक परिवार को कई वर्षों के इंतजार के बाद भारतीय नागरिकता मिल गई। परिवार को जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। नागरिकता मिलने पर परिवार ने टीना डाबी, प्रदेश और भारत सरकार को धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
दरसअल, पाकिस्तान के सनघर सिंध जिले से विस्थापित होकर 2014 में डॉ. जैतून सिंह भील पुत्र टोगों का परिवार भारत आया था। यहां आने के बाद वे राजस्थान के जैसलमेर जिले में रहने लगे थे। बीते आठ साल से जैतून भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने आवेदन दिया था। मंगलवार जैतून को भारतीय नागरिकता मिल गई।
विज्ञापन
कलेक्टर टीना डाबी हैं ने जिला कलक्ट्रेट के अपने कक्ष में जैतून को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा। जिसके मिलने के बाद उनका चेहरा खिल उठा। उनके चेहरे पर भारतीय कहलाने की खुशी साफ झलक रही थी। नागरिकता मिलने के बाद जैतून सिंह ने कहा कि हम जैसलमेर के अमरसागर में कई साल से रह रहे हैं। नागरिकता मिलने पर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। नागरिकता मिलने से जैतून को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन