फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fake silver brick laid in the foundation of Tejaji temple in Nagaur JJP party leader Chautala donated

Rajasthan: तेजाजी मंदिर की नींव में रखी चांदी की ईंट नकली, JJP पार्टी के नेता चौटाला ने की थी दान, जानें मामला

Thu, 02 Mar 2023 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Mar 2023 09:34 PM IST
सार

तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में मंदिर नवनिर्माण के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने 17 किलो चांदी की ईंट नींव में रखी थी। यह ईंट नकली निकली है, इसके ऊपर चांदी की परत चढ़ी हुई थी।

विज्ञापन
Fake silver brick laid in the foundation of Tejaji temple in Nagaur JJP party leader Chautala donated
नागौर में हो रहा वीर तेजाजी मंदिर का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में चल रहे मंदिर निर्माण के बीच लोगों की आस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मंदिर निर्माण के लिए नींव में हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला की ओर चांदी की ईंट रखी गई थी। जांच में ये चांदी ईंट नकली पाई गई है। इससे मंदिर निर्माण करा रही अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के पदाधिकारी भी हैरान हैं। 

विज्ञापन


मामले को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। संस्थान के अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने बताया कि नींव में रखी गई चांदी की ईंट नकली है। इसकी जानकारी चौटाला परिवार को दी गई है। शुक्रवार को चौटाला परिवार के लोग नागौर आएंगे और दूसरी ईंट नींव में रखेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में मंदिर नवनिर्माण के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने 17 किलो चांदी की ईंट नींव में रखी थी। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपए देने का भी ऐलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करीब पांच करोड़ रुपए मंदिर निर्माण के लिए दिए जा चुके। बीती 16 फरवरी को जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था, इस दौरान जेसीबी का पंजा चांदी की ईंट में लग गया और उसका कोना टूट गया। इससे पता चला कि ईंट में केवल ऊपरी परत ही चांदी की है, अंदर का शीशा भरा हुआ है।  

इसके बाद मामले की सूचना चौटाला परिवार को दी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।

  
चौटाला परिवार ने दिए पांच करोड़
बतादें कि हरियाणा का चौटाला परिवार एक बड़ा राजनैतिक परिवार है। चौटाले परिवार ने तेजाजी का मंदिर बनाने के लिए करोड़ों रुपये देने का ऐलान किया था। अब तक पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। कमेटी का कहना है कि जो  व्यक्ति मंदिर के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है वो कुछ लाख रुपए के लिए नकली ईंट क्यूं देगा। कमेटी ने आशंका जताई है कि चोटाला परिवार ने जिस व्यक्ति को ईंट बनाने की जिम्मेदारी दी या जिससे बनवाई है वह गड़बड़ कर सकता है। संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस स्तर पर भी चुक हुई हैं उसकी स्थिति साफ होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed