फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Effect of news: The tussle over changing the route of Beawar-Rawatbhata bus ended, new bus started

खबर का असर : ब्यावर-रावतभाटा बस का रूट बदलने से हुई खींचतान खत्म, विधायकों के हस्तक्षेप से नई बस शुरू

Mon, 25 Nov 2024 02:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

विधायकों के हस्तक्षेप के बाद ब्यावर-रावतभाटा बस सेवा का रूट बदलने से शुरू हुई खींचतान अब खत्म हो गई है। अब नए रूट पर नई बस शुरू की जाएगी और पुराने रूट पर बस सेवा यथावत रहेगी।

विज्ञापन
Effect of news: The tussle over changing the route of Beawar-Rawatbhata bus ended, new bus started
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में ब्यावर-रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली बस सेवा का शनिवार को रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिए जाने के बाद दो क्षेत्रों के लोगों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई थी, जो अब विधायकों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। इस बस का पुराना रूट यथावत कर दिया गया है, जबकि टांटोती के लोगों की मांग पर एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू कर दी गई है। दोनों बस सेवाओं का टाइम अलग-अलग किया गया है। 

विज्ञापन


बस का रूट भिनाय से बदलकर टांटोती कर देने से भिनाय क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत को मामले की सूचना दी। इस पर विधायक कानावत ने ब्यावर डिपो के अधिकारियों को फटकार लगाई और रविवार को इस बस का रूट पहले जैसा यथावत कराया।
विज्ञापन


उधर शनिवार को टांटोती होकर शुरू हुई बस सेवा अगले ही दिन रविवार को बंद हो जाने पर इस इलाके के लोगों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक गौतम ने रोडवेज विभाग से जवाब-तलब किया, जिस पर आखिरकार रोडवेज ने ब्यावर-रावतभाटा की एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद दोनों विधायकों व रोडवेज प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत प्रदान की।

डिपो के ट्रैफिक मैनेजर लोकेंद्र जांगिड़ ने बताया कि ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर जो बस चलती थी, उसे मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत के हस्तक्षेप पर फिर यथावत कर दिया गया है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार यह बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए वाया भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया, केकड़ी होकर रावतभाटा पहुंचेगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी।

जांगिड़ ने बताया कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के हस्तक्षेप पर टांटोती के लिए अलग से बस सेवा शुरू की गई है और इस बस का समय परिवर्तन किया है। यह बस सेवा नियमित रूप से ब्यावर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर वाया टांटोती होकर रावतभाटा पहुंचेगी। वहीं रावतभाटा से नियमित सुबह 6:30 बजे रवाना होकर वापस उसी रूट से ब्यावर पहुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू होने पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार जताया।


उल्लेखनीय है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया टांटोती तक की दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त दोनों मार्गों पर बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed