फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ED Raids Chief Minister Gehlot's Brother Agrasen's House In Jodhpur Amid Political Uproar

गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा, कांग्रेस बोली- देश में 'छापाराज', लेकिन हम डरेंगे नहीं

Wed, 22 Jul 2020 12:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 22 Jul 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
ED Raids Chief Minister Gehlot's Brother Agrasen's House In Jodhpur Amid Political Uproar
सीएम गहलोत के भाई के घर ईडी की छापेमारी - फोटो : ANI

राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर छापा मारने के लिए जोधपुर पहुंची है। सीएम के करीबियों पर ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। 

विज्ञापन


उर्वरक घोटाले में ईडी कई जगह छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस घोटाले में सीएम के भाई अग्रसेन का नाम सामने आया था। फिलहाल ईडी की छापेमारी सीएम गहलोत के भाई के यहां जारी है। वहीं ईडी के छापे पर कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 'छापाराज' पैदा किया, लेकिन हम डरेंगे नहीं।
विज्ञापन




छापे के दौरान ईडी की टीम पीपीई किट पहनकर पहुंची। टीम गहलोत के भाई के घर दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है कि ईडी की टीम सुबह 11 बजे अग्रसेन के घर पर पहुंची। फिलहाल, ईडी की टीम अग्रसेन के अनुपम कृषि कंपनी पर छापा मार रही है। वहीं, सीमा शुल्क विभाग ने इस मामले में मुकदमा चलाया है और कंपनी पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान के स्पीकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका

अग्रसेन गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने साल 2007 से 2009 के बीच किसानों से पैसे का गबन कर निजी कंपनियों को दे दिया। बता दें कि, उस दौरान सूबे में उनके भाई अशोक गहलोत की सरकार थी और केंद्र में मनमोहन सिंह थे। 

भाजपा का आरोप था कि राजस्थान के तत्कालीन सीएम के भाई की कंपनी ने कथित रूप से सब्सिडी वाले उर्वरक का निर्यात किया, जबकि इसका प्रयोग करने की अनुमति केवल घरेलू उपभोक्ताओं को थी। भाजपा ने कहा था कि किसानों के लिए आयात किए जाने वाले उर्वरक, पोटाश के मूरेट का निर्यात किया गया था। 

हालांकि, उस दौरान अग्रसेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं, अब ईडी ने एक बार फिर इस मामले की फाइलें खोल दी हैं। राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच सीएम गहलोत के आगे यह एक नया संकट बनकर उभरा है। 

मोदी के 'छापाराज' से नहीं डरेगी राजस्थान की जनता
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के फार्म हाउस व अन्य परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उनके 'छापाराज' से राजस्थान की जनता डरने वाली नहीं है और इस तरह की कार्रवाई से राज्य की कांग्रेस सरकार नहीं डिगेगी।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने इस देश में 'छापाराज' पैदा किया हुआ है। आपके इस 'छापाराज' से राजस्थान डरने वाला नहीं। आपके 'छापाराज' से राजस्थान की आठ करोड़ जनता घबराने वाली नहीं है।'

सुरजेवाला ने कहा,' जैसे ही भाजपा का राजस्थान चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र शुरू हुआ तभी से केंद्र सरकार की ओर से आयकर, ईडी व सीबीआई से इस तरह के काम करवाए जा रहे हैं। जब वे इन सारे हथकंडों में फैल हो गए तो यह छापेमारी का काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed