फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur Head constable of Ramsagada police station arrested for taking bribe of three thousand rupees

Dungarpur: उदयपुर ACB की कार्रवाई, रामसागड़ा थाने का हेड कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 02:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 02:37 PM IST
सार

डूंगरपुर जिले में रिश्वतखोर हेड कांस्टेबल को उदयपुर एसीबी ने गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है। रामसागड़ा थाने में तैनात है हेड कांस्टेबल रमेश यादव। जमीन विवाद के मामले में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Dungarpur Head constable of Ramsagada police station arrested for taking bribe of three thousand rupees
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस रखने वाली प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग उदयपुर ने एक भ्रष्टाचारी हेड कांस्टेबल को जमीन विवाद मामले में निपटारा करने का दावा कर अपने ही समाज के परिवादी से तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। कार्रवाई में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी डॉ सोनू शेखावत के मुताबिक, परिवादी आशीष यादव और उसके चचेरे भाइयों के बीच अपनी पुश्तैनी जमीन बंटवारे को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने की एवज में कांस्टेबल रमेश यादव ने बतौर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। समझौते के बाद चार हजार रुपये पर मामला तय हुआ। 

विज्ञापन


इधर, परिवादी ने एसीबी टीम उदयपुर को हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मांगने की रिपोर्ट पेश की रिपोर्ट प्राप्त होने पर टीम एसीबी ने मामले का भौतिक सत्यापन कर ट्रैपिंग को अंजाम देने की रूप रेखा बना दी। टीम एसीबी की योजना पर अमल करते हुए गरीबी से जूझ रहे परिवादी आशीष ने किसी से ब्याज पर लेकर एक हज़ार रुपये की पहली किश्त आरोपी रमेश यादव को रामसागड़ा थाना परिसर में बने उसके क्वार्टर पर रविवार को दिए।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को शेष रही तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि के लिए आरोपी ने चालाकी और सावधानी बरतते हुए परिवादी को बीच रास्ते तहसील चौराहे बुलाया। आरोपी रिश्वत राशि लेकर ऑटो रिक्शा में जैसे ही बैठा, टीम एसीबी आरोपी को दबोचते हुए आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को नजदीक बने एवीवीएनएल दफ्तर ले गए। जहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक हज़ार और तीन हज़ार यानी कुल चार हज़ार रुपये की राशि बरामद कर ली। साथ ही आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed