फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur crime Bike riding miscreants attacked petrol pump owner with sword police is probing the matter

Dungarpur crime: बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक पर तलवार से किया हमला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 04 Aug 2023 05:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 04 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर गांव के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
Dungarpur crime Bike riding miscreants attacked petrol pump owner with sword police is probing the matter
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर गांव के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक पर तलवार से हमला कर दिया | हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को खबर मिलते ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार गढ़ी निवासी नारायण लाल डामोर का डूंगरपुर जिले के पूंजपुर में पेट्रोल पंप है। नारायण लाल अपनी बाइक पर बैंक से अपने पेट्रोल पंप पर लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और पीछे से पेट्रोल पंप मालिक पर तलवार से हमला कर दिया। गाल पर तलवार लगने से नारायण लाल घायल हो गए | वहीं, बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल नारायणलाल का पूंजपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed