फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Due to the negligence of the electricity corporation, a 33000 kV wire broke

Dausa News: बिजली निगम की लापरवाही के चलते टूटा 33000 केवी का तार, बड़ा हादसा टला

Mon, 29 Jul 2024 09:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

Dausa: दौसा शहर में बिजली निगम की लापरवाही के चलते 33000 केवी का तार टूटकर घर की छत पर गिर गया, जिससे एक महिला के पैर में करंट लगा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन तारों को घरों के ऊपर से हटाने के लिए कई बार बिजली निगम को लिखित में सूचना दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Due to the negligence of the electricity corporation, a 33000 kV wire broke
टूटा तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के गुप्तेश्वर रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी में अचानक बिजली का तार टूटकर मकान की छत पर गिरने से कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। बिजली का तार टूट कर गिरने से मकान की विंडो शीशे से फूट गई। कॉलोनी वासियों ने बिजली निगम को सूचना देकर सप्लाई को बंद करवाया। 

विज्ञापन


इधर नगर परिषद पार्षद आचार्य आशीष शर्मा ने बताया अचानक लाइन में फाल्ट आने से तार टूटकर गिर गया। बिजली निगम को कई सालों से इसकी शिकायत दे रखी थी, लेकिन निगम ने तो लाइन की मरम्मत की और न ही लाइन को अंडरग्राउंड करवाया। शिक्षक कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया लाइन टूट कर उनके मकान की छत पर गिर गया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया है। यहां आए दिन लाइन में फॉल्ट होते रहते हैं, इसकी शिकायत बिजली निगम को कई बार दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed