फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Driver saves life in Rajasthan to reverse train for one kilometer

राजस्थान में ड्राइवर ने एक किमी रिवर्स में चलाई ट्रेन, बचाई व्यक्ति की जान 

Sun, 28 Apr 2019 02:00 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Driver saves life in Rajasthan to reverse train for one kilometer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

राजस्थान में एक ट्रेन ड्राइवर द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली है। अटरू-सलपुरा रेलवे लाइन पर कोटा-बीना ट्रेन से एक व्यक्ति गिर गया, जिसके लिए ड्राइवर ने ट्रेन को एक किमी तक रिवर्स किया। जिसके चलते ट्रेन से गिरने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जा सका।


loader

ये घटना शुक्रवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। यहां मानसिक रूप से बीमार 32 वर्षीय राजेंद्र वर्मा ट्रेन से कूद गया था। उसे बचाने के लिए उसके भाई विनोद ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। 

मामले की जानकारी देते हुए उनके कजिन सुरेश वर्मा ने बताया कि वह भी राजेंद्र और विनोद के साथ मौजूद था, जब ये हादसा हुआ। उसने बताया, "मेरा कजिन राजेंद्र वर्मा मेरे साथ मध्यप्रदेश के सतना जिले में लेबर का काम करता है। बीते पांच दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 24 अप्रैल की रात राजेंद्र मध्यप्रदेश के कटनी जिले से होते हुए सीकर जा रहा था, जहां उसकी हालत और खराब हो गई। तो सीकर जाने के बजाय हमने (सुरेश और उसके कजिन ने) जयपुर की ट्रेन ले ली।" 

25 अप्रैल को रात के करीब तीन बजे, जब ट्रेन अशोक नगर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी राजेंद्र ट्रेन से कूद गया। सुरेश ने बताया, "उसे पकड़ने के लिए मैंने ट्रेन की चेन खींच दी। इसके लिए पुलिस ने मुझपर जुर्माना भी लगाया। फिर हमने दोबारा ट्रेन ली और जयपुर के लिए निकल गए।"

सुरेश ने आगे बताया, "अगले दिन शाम के करीब चार बजे, जब ट्रेन बारां जिले के सलपुरा इलाके से गुजरी, तब राजेंद्र ट्रेन के अपर बर्थ पर सो रहा था। अचानक वो उठा और दरवाजे की तरफ भागा। इसके बाद वह ट्रेन से कूद गया। उसे बचाने के लिए उसका भाई विनोद भी उसके पीछे गया। उसने संतुलन खो दिया और वह भी ट्रेन से नीचे गिर गया।"
    
इस मामले पर कोटा रीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (डीसीएम) विजय प्रकाश का कहना है, "जैसे ही राजेंद्र ट्रेन से कूदा किसी ने चेन खींच दी, कुछ किमी आगे तक जाने के बाद ट्रेन रुक गई। राजेंद्र के घर वालों ने एंबुलेंस बुलाई। लेकिन जहां ट्रेन रुकी वहां तक आने के लिए एंबुलेंस के लिए कोई रास्त नहीं था। जिसके बाद लोको-पायलट ने ट्रेन को करीब एक किमी तक रिवर्स किया, जिससे घायल व्यक्ति, जो ट्रेन से गिरने से घायल हो गया था, उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया।"

प्रकाश ने आगे बताया दोनों ही व्यक्तियों को बारां अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। दोनों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed