फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dog Attacked five year old child and scratched his face in Banswara Hindi News

Rajasthan: कुत्ते ने पांच मिनट तक मासूम बच्चे को नोचा, घर के अंदर से खींचकर ले गया बाहर, चेहरे पर आए 17 टांके

Fri, 23 Feb 2024 04:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

Rajasthan News: कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को इतनी बुरी तरह नोचा कि उस पर घाव हो गए। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 17 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को भर्ती कर लिया गया है। कुछ दिन उसे अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Dog Attacked five year old child and scratched his face in Banswara Hindi News
बच्चे के चेहरे पर आए 17 टांके। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक कुत्ते ने पांच साल के मासूम पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ता बच्चे को घर के आंगन से खींच लाया और करीब पांच मिनट तक उसे नोचता रहा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां बाहर इसके पड़ोसियों की मदद से जैसे-तैसे उसे बचाया जा सका। कुच्चे के नोचने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बच्चे के चेहरे पर 17 टांके आए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दर्दनाक घटना बांसवड़ा जिले के बड़ोदिया इलाके की है। गांव में रहने वाली वाली महिला लक्ष्मी ने करीब 12 बजे अपने पांच साल के बेटे हंसराज को नहलाकर आंगन में बैठाया था। घर में मां और बेटा दोनों ही थी। पिता काम पर गया था और बड़ा भाई स्कूल गया था। बेटे को तैयार करने के बाद मां किसी काम से अंदर चली गई। 
विज्ञापन


जल्लाद बेटे की हैवानियत, लकड़ी की तरह कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, मां लगाती रही राख, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट तक बच्चे को नोचा

इसी बीच घर में घुसा एक कुत्ता हंसराज को आंगन से घसीटते हुए बाहर ले गया। इस दौरान वह जोर-जोर से चिल्लाया तो मां अंदर से दौड़कर बाहर आई। तब तक आसपास के लोग भी वहां आ गए। सभी ने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह पांच मिनट तक बच्चे को नोचता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ता बच्चे को छोड़कर भागा। 

बैनर पर किरोड़ीलाल की तस्वीर देख भड़कीं भाजपा सांसद जसकौर, कहा- उसका यहां क्या लेना-देना    

कुछ दिन अस्पताल में रहेगा बच्चा
परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसे 17 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को भर्ती कर लिया गया है। कुछ दिन उसे अस्पताल में ही रहना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed