फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Son murdered father in Pali cut his neck with axe Rajasthan Hindi News

Rajasthan: जल्लाद बेटे की हैवानियत, लकड़ी की तरह कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, मां लगाती रही राख, जानें मामला

Fri, 23 Feb 2024 02:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 PM IST
सार

Murder In Rajasthan: राजस्थान के पाली जिले में एक बेटे ने पिता की कुल्हड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने पिता पर तब तक वार किए, जब तक उसकी गर्दन कटकर लटक नहीं गई।

विज्ञापन
Son murdered father in Pali cut his neck with axe Rajasthan Hindi News
कंबल में लिपटा पड़ा मृतक का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Murder In Rajasthan: राजस्थान में एक बेटे ने पिता की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटा कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह कटकर लटक नहीं गई। जिंदगी देने वाले को दर्दनाक मौत देने के बाद आरोपी परिवार के अन्य लोगों की तरफ भी दौड़ा, लेकिन उन्होंने गांव में भागकर अपनी जान बचा। आरोपी गांव तक उनके पीछे-पीछे भागा और चिल्लाते हुए कहता रहा- मैंने पिता को मार दिया, पुलिस बुलाओ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना पाली जिले के गिरादड़ा गांव की है। बुधवार देर शाम को 32 साल के ताराराम बावरी ने शराब के नशे में चूराराम (65) साल की हत्या कर दी। पिता ने शराब छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। गर्दन और सीने पर लगातार छह-सात वार करने के बाद चूराराम की गर्दन कटकर लटक गई। इसके बाद आरोपी मां, छोटे भाई की पत्नी और उसके बच्चों की तरफ भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा, लेकिन उससे बचने के लिए वे गांव की ओर भाग गए।  
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का आदी है हत्या बेटा
आरोपी ताराराम बावरी शराब पीने के आदी है। दिन रात वह शराब के नशे में रहता है और कोई काम भी नहीं करता। इससे परेशान होकर उसकी ने उसे छोड़ दिया और अपने पीहर चली गई। वारदात से पहले आरोपी ताराराम शराब के नशे में धुत था, उसके आने पर चूरारान ने उससे फटकारा और शराब छोड़ने की बात कही। पिता चूराराम ने कहा कि रोज-रोज शराब पीता है, कब तक मैं तुझे पालता रहूंगा। अब अगर, नहीं सुधरा तो तुझे घर से निकाल दूंगा। इस बाद पर आरोपी बेटा भड़क गया, उसने अचानक कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। छह-सात वार में चूराराम की गर्दन कट कर लटक गई। 

मृतक की पत्नी घाव पर लगाती रही राख
बेटे के हमले से जमीन पर घायल पड़े पति को देख पत्नी ने चूल्हे की राख घाव पर लगाना शुरू कर दिया। उसकी कोशिश थी कि खून बहने से रुक जाएगा तो पति चूराराम को बचा लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। छोटे भाई की बहू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कलयुगी बेटे को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed