{"_id":"63cc093ccc1ad111e419e360","slug":"district-congress-president-sending-message-to-workers-asking-for-money-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजसमंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ कार्यकर्ताओं को मैसेज भेज मांग रहे रुपये, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजसमंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ कार्यकर्ताओं को मैसेज भेज मांग रहे रुपये, जानिए क्या है वजह
Sat, 21 Jan 2023 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:20 PM IST
सार
राजसमंद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ के नाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रुपये मांगे जा रहे हैं। शातिरों ने राठौड़ के नाम से अकाउंट बनाकर कई कार्यकर्ताओं से 25 हजार से पांच लाख रुपये तक के मैसेज भेजे।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नाम से व्हाट्सएप पर ठगी करने का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो को व्हाट्सएप अकाउंट पर लगाकर लोगों से ठगी की। शातिर ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने आप को हरि सिंह राठौड़ बताते हुए रुपयों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जब इस बात की जानकारी हुई तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी को सचेत किया। उन्होंने बताया कि उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मैसेज करके रुपये मांगे जो रहे हैं। उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
हरि सिंह राठौड़ के नाम से व्हाट्सएप पर रुपये मांगने के मैसेज कल शाम से आ रहे थे, लेकिन तब तक किसी को पता नहीं चला। आज सुबह भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, परिचितों और उनके रिश्तेदार के पास मैसेज कर रुपये मांगे जा रहे थे जिस पर चर्चा तेज हुई। बाद में बात जिलाध्यक्ष तक पहुंची। इस पर उन्होंने सभी कार्यकर्ता व मिलने वालों को सावधान रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये मांगे
इस घटना के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केलवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द ठगों के पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं के पास 25 हजार से पांच लाख रुपये तक के मैसेज भेजे गए। सभी को आश्चर्य हुआ कि आखिर ऐसी क्या वजह हो गई कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष को रुपये मांगने पड़ रहे हैं। बाद में अज्ञात ठग की करतूत सामने आई।