फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Rajasthan News: Firing and stone pelting over land dispute between 2 brothers, neighbors remained in terror

Rajasthan News: दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, रातभर दहशत में रहे पड़ोसी

Mon, 26 Feb 2024 12:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

Dholpur: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पूरी रात चले इस उत्पात से पड़ोसियों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Firing and stone pelting over land dispute between 2 brothers, neighbors remained in terror
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निहालगंज थाना क्षेत्र में संतर रोड पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात पथराव और फायरिंग हो गई। रविवार रात भर चले उत्पात के बाद सुबह भी दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेश सांखला के साथ तीन थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पुलिस घरों में कैद आरोपियों को निकालने में लगी है।

विज्ञापन


मामला में प्राप्त जानकारी के अनुसार संतर रोड स्थित इमली वाली गली में एक ही परिवार के दो भाइयों आनंद नरेश और ब्रजवर्धन के बीच मकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इसी विवाद के चलते रविवार रात को भी दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। रात को निहालगंज थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


सोमवार सुबह फिर से दोनों पक्ष के बीच फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष के लोग फरार हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने खुद को घर में बंद कर लिया। पुलिस घर में बंद आरोपियों को निकालने में लगी है। रात को हुई फायरिंग और पथराव को लेकर देर रात निहालगंज थाने में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच रातभर फायरिंग और पथराव की घटना हुई है। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में एक पक्ष फरार है और दूसरे पक्ष के लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और खुद को आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने घर के बाहर गार्ड तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed