फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Foundation stone laid for redevelopment of railway station under Amrit Bharat Scheme

Dholpur: रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का हुआ शिलान्यास, सांसद मनोज राजोरिया रहे मौजूद

Mon, 26 Feb 2024 09:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

Dholpur: सोमवार को धौलपुर रेलवे स्टेशन का अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का शिलान्यास समारोह का वर्चुअल आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। सांसद डॉक्टर मनोज कुमार राजौरिया सहित जिला अध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र कुमार पराशर भी मौजूद थे।।

विज्ञापन
Foundation stone laid for redevelopment of railway station under Amrit Bharat Scheme
रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का हुआ शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद राजोरिया ने बताया अमृत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत धौलपुर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा। वर्ष 2024-25 के बजट में 9782 करोड़ रूपए आवंटन किया गया है जो अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है। राजस्थान में 53 हजार करोड़ रूपए के निवेश से बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से 554 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास एवं 1500 आरओबी, आरयूबी का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें आगरा मंडल के 7 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास एवं 35 आरओबी, आरयूबी का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस योजना के तहत, भारतीय रेलवे के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के लिए 1309 स्टेशनों की पहचान की गई है। धौलपुर स्टेशन इस योजना के तहत चिन्हित स्टेशनों में से एक है।
विज्ञापन


27.85 करोड़ रुपये की आयेगी लागत
आगरा मंडल के धौलपुर स्टेशन अमृत स्टेशन योजना के तहत लगभग 27.85 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। यह योजना दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना करती है। इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी सुविधा
प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 'एक स्टेशन एक उत्पाद, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठक के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाएं शामिल है। इस योजना में इमारत में सुधार, स्टेशन को शहर के दोनों तरफ से एकीकृत करना, मल्टी-मॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार 'रूफ प्लाजा', चरणबद्धता और व्यवहार्यता की व्यवहार्यता की भी परिकल्पना की गई है। रेलवे स्टेशन धौलपुर में कार्य के अंतर्गत परिसर क्षेत्र का विकास, उद्घोषणा प्रणाली, वाइड एफओबी, डिजिटल प्लेटफार्म घड़ी, एफओबी लिफ्ट, हाई मास्ट टावर, बेंच, सीसीटीवी, प्लेटफार्म शेड, कोच गाईडेंस डिस्प्ले बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, डू कलर डिस्प्ले बोर्ड, अग्रभाग सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed