{"_id":"6624e1704469fc838f0bd4cd","slug":"dholpur-news-truck-collides-with-electrical-wire-and-catches-fire-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: विद्युत तार से टकराकर ट्रक में लगी भीषण आग, गाड़ी भरे थे फोम के गद्दे, घर छोड़कर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: विद्युत तार से टकराकर ट्रक में लगी भीषण आग, गाड़ी भरे थे फोम के गद्दे, घर छोड़कर भागे लोग
Sun, 21 Apr 2024 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:23 PM IST
सार
लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने निजी के सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सीएनजी ट्रक होने की वजह से आग ने चारों तरफ से ट्रक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के निहालगंज थाना इलाके में गोशाला कॉलोनी में शनिवार रात को बिजली के तार से टकराकर गद्दों से भरे ट्रक में आग लग गई। आधी रात को आग लगने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घरों को खाली कर दिया। करीब डेढ़ घंटे देरी के बाद पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक जितेंद्र कुमार ट्रक में फोम के गद्दे भरकर ग्वालियर से जयपुर माल छोड़ने जा रहा था। धौलपुर शहर में पहुंचने पर गौशाला में किसी परिचित के यहां गाड़ी को लेकर जा रहा था। इस दौरान एक निजी स्कूल के सामने नीचे झूल रहे विद्युत तार से ट्रक की बॉडी टकरा गई और चिंगारी निकालकर गद्दों पर गिर गई। फोम के गद्दों में लगी आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। ट्रक चालक ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
घटना स्थल के आसपास के लोगों ने मकानों को खाली कर दिया। गोशाला कॉलोनी में अफरा तफरी माहौल बन गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने निजी के सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सीएनजी ट्रक होने की वजह से आग ने चारों तरफ से ट्रक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आधी रात को लोग घटना स्थल पर संसाधनों के अभाव में तमाशबीन बने देखते रहे। घटना की सूचना स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने अग्निशमन को दी। दमकल गाड़ी डेढ़ घंटे देरी से पहुंच सकी। दमकल गाड़ी के पहुंचने से ही पूर्व ट्रक जलकर पूरी तरह से राख हो गया। समय पर अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश भी देखा गया। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने आग हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।