{"_id":"660941b9ac32c6166c0a5e10","slug":"dholpur-news-police-caught-the-criminal-majnu-who-was-roaming-with-the-intention-of-committing-crime-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: वारदात के इरादे से घूम रहे बदमाश मजनू को पुलिस ने दबोचा, एक देसी तमंचा समेत चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: वारदात के इरादे से घूम रहे बदमाश मजनू को पुलिस ने दबोचा, एक देसी तमंचा समेत चार कारतूस बरामद
Sun, 31 Mar 2024 04:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 31 Mar 2024 04:29 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं। बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने शनिवार रात को कार्रवाई करते हुए वारदात के इरादे से घूम रहे बदमाश मजनू उर्फ पवन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सरमथुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरडा के निर्देश में अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया शनिवार रात्रि को सरमथुरा पुलिस थाने के गश्ती दल को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के झिरी रोड पर एक बदमाश हथियार समेत वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर 22 वर्षीय मजनू उर्फ पवन पुत्र केदार मीणा निवासी कौनेसा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वारदात खुलने की संभावना
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया बदमाश मजनू उर्फ पवन पूर्व में वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान में अन्य वारदातें खुलने की संभावना दिखाई दे रही है।