{"_id":"65cb3e27ce4745529f06d3af","slug":"delivery-ward-misbehaves-with-medical-officer-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: डिलीवरी वार्ड द्वारा चिकित्सा अधिकारी से की बदतमीजी, चिकित्सक और नर्सिंग कर्मचारी में भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: डिलीवरी वार्ड द्वारा चिकित्सा अधिकारी से की बदतमीजी, चिकित्सक और नर्सिंग कर्मचारी में भड़का आक्रोश
Tue, 13 Feb 2024 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:32 PM IST
सार
Dholpur: बाड़ी शहर के सामान्य अस्पताल में डिलीवरी वार्ड द्वारा पीएमओ से अभद्रता एवं बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। चिकित्सा अधिकारी से अभद्रता किए जाने के बाद नर्सिंग अधिकारी एवं चिकित्सकों में आक्रोश भड़क गया। कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी वार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डिलीवरी वार्ड पर अवैध वसूली का आरोप लगा था। जब चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई की तो उनके साथ बदतमीजी की है।
विज्ञापन
डिलीवरी वार्ड द्वारा चिकित्सा अधिकारी से बदतमीजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरा मामला डिलेवरी वार्ड की अवैध वसूली से जुड़ा है, जिसमें डिलीवरी वार्ड के स्टाफ द्वारा लगातार की जा रही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर पीएमओ द्वारा डिलीवरी वार्ड के स्टाफ को बदल दिया था। जिसके बाद नए स्टाफ द्वारा जब ड्यूटी संभाली गई तो उन्हें धमकी दी गई।
विज्ञापन
जिसके बाद पीएमओ ने समझाइश का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता हुई है। अस्पताल के पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल ने बताया कि डिलीवरी वार्ड के स्टाफ द्वारा डिलीवरी के दौरान प्रसूति महिलाओं के परिजनों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया था। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर पूरे डिलीवरी वार्ड के स्टाफ को अस्पताल में दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया और वहां नए स्टाफ की नियुक्ति की।
विज्ञापन
जिसके प्रभारी के रूप में नर्सिंग अधिकारी लाल सिंह मीणा को लगाया गया, जब लाल सिंह मीणा ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे तो उनसे पूर्व स्टाफ द्वारा अभद्रता की और धमकी दी कि वह डिलीवरी वार्ड का चार्ज नहीं ले। ऐसे में लाल सिंह मीणा ने पीएमओ को जानकारी दी। पीएमओ जब वार्ड में समझाइश करने पहुंचे तो डिलीवरी वार्ड के स्टाफ ने उनसे भी अभद्रता की है।
विज्ञापन
ठोस कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर अस्पताल में तैनात नर्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष उदय सिंह मीणा ने बताया कि इस प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त घटना आज पीएमओ के साथ हुई है कल किसी और स्टाफ के साथ होगी। ऐसे में वे सभी पीएमओ डॉ हरकिशन मंगल के साथ हैं और पूरे मामले में जांच के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं चिकित्सकों में भी रोष देखा जा रहा है। कुल मिलाकर नवीन प्रभारी के रूप में लगाए नर्सिंग अधिकारी लाल सिंह मीणा ने भी पूरे मामले में रोष व्यक्त किया है। आज कल का बहिष्कार कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।