{"_id":"64e471848aece65d8709f979","slug":"dholpur-sarmathura-police-station-arrested-the-miscreant-with-illegal-weapon-also-accused-of-rape-and-theft-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, बलात्कार और चोरी के आरोप भी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, बलात्कार और चोरी के आरोप भी...
Tue, 22 Aug 2023 01:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:58 PM IST
सार
धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बलात्कार, चोरी और नकबजनी जैसे 12 से अधिक मामले इस आरोपी पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा और एक खाली कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बता दें, कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को कस्बे के रहने वाले राम कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया था। जिस मामले में बताया गया था कि आधी रात को उसके घर में बाइक चोरी की नीयत से घुसे एक बदमाश ने फायरिंग कर उसके भाई को घायल कर दिया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम धौलपुर और कांस्टेबल सुमर सिंह ने मुखबिर की मदद से फायरिंग के आरोपी की पहचान चांद खान पुत्र मुन्ना खान निवासी सरमथुरा के रूप में की।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान होने के बाद मंगलवार को उसके महाकालेश्वर मंदिर के पास होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के वक्त उपयोग में लिए गए 315 बोर के देशी कट्टा और एक खाली कारतूस को बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी चांद खान आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में पॉस्को, दुष्कर्म, नकबजनी और चोरी जैसे आधा दर्जन मामले दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिससे और भी कई वारदातों को लेकर खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन