फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Seven feet long python trapped in fish trap

Dholpur News: मछली फंसाने वाले जाल में फंसा सात फीट लंबा अजगर, डॉक्टरों की टीम ने किया उपचार

Fri, 06 Oct 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 09:51 PM IST
सार

Dholpur News: धौलपुर जिले में मछली फंसाने के जाल में सात फीट लंबा अजगर फंस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। फिर गंभीर रूप से घायल अजगर का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया।

विज्ञापन
Dholpur News Seven feet long python trapped in fish trap
मछली जाल में फंसा अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में सदर थाना इलाके के गांव बसई सामंता में शुक्रवार को तालाब में मछली के जाल में सात फीट लंबा अजगर फंस गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मछली जाल को काटकर अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर की गर्दन के नीचे गहरा घाव होने पर पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर राधा कृष्ण ने बताया, शुक्रवार को बसई सामंता गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि तालाब में मछली के जाल में एक विशाल अजगर फंस गया है। ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। तालाब के अंदर पड़े जाल में विशाल अजगर फंसा हुआ था। उन्होंने बताया, जाल को ब्लेड से काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया। उन्होंने बताया, अजगर की गर्दन के नीचे काफी चोट थी। घायल अवस्था में पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पशु चिकित्सा राम अवतार सिंह ने बताया, अजगर की गर्दन के नीचे काफी गहरा घाव है। मसल्स एवं स्किन डैमेज हुई है। घाव के ऊपर टांके लगाए गए हैं। अजगर की आयु करीब पांच साल के आसपास देखी जा रही है। बीटाडिन से ड्रेसिंग की गई है, करीब सात दिन तक बीटाडिन से ड्रेसिंग कर एंटीबायोटिक दी जाएगी। सात दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर वन विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। वन विभाग ने बताया, अजगर का उपचार होने के बाद स्वतंत्र जीवन जीने के लिए वन विहार के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed