{"_id":"62a9d3fe43f60450545d50ce","slug":"dholpur-news-police-arrest-three-for-molesting-a-girl-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बाइक पर परिजन के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने तीन मनचलों को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बाइक पर परिजन के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने तीन मनचलों को किया गिरफ्तार
Wed, 15 Jun 2022 06:13 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:13 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धौलपुर में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक पर परिजन के साथ जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा आगे खुद की बाइक अड़ाकर पीड़ित की बाइक को गिरा दिया था।
कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्मिक गौतम ने बताया कि पुलिस थाने पर एक पीड़ित ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पुत्री को बाइक पर बैठाकर शहर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तीन मनचलों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद खुद की बाइक को आगे अड़ाकर पीड़ित की बाइक को भी गिरा दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। मामले में अनुसंधान कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी मान सिंह उर्फ मनु, करण सिंह एवं विवेक कुमार निवासी चगोरा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया तीनों मनचलों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा।