फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Poachers shot Nilgai Forest Department team rescued

Dholpur News: शिकारियों ने नील गाय को मारी गोली, खेतों में तड़प रही थी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Sat, 30 Dec 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 08:09 PM IST
सार

शिकारियों ने नील गाय को गोली मार दी। नील गाय खेतों में तड़प रही थी। वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और नील गाय का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Dholpur News Poachers shot Nilgai Forest Department team rescued
नीलगाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के भेंसेना गांव में शनिवार शाम को शिकारियों ने बेजुबान जानवर नील गाय को गोली मार दी। गोली लगने से नील गाय खेतों में ही घायल होकर गिर गई। गोली की आवाज एवं नील गाय की कराहने की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पंचायत के सरपंच द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस एवं वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत भेंसेना के सरपंच यादव सिंह ने बताया, शनिवार शाम को कुछ शिकारियों ने नील गाय को खेतों में गोली मार दी। गोली मारने के बाद शिकारी मौके से फरार हो गए। घटना की भनक ग्रामीणों को लग गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना कोतवाली थाना प्रभारी राम किशन यादव एवं डीएफओ किशोर कुमार गुप्ता को दी गई। मौके के लिए पुलिस एवं वन विभाग की टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन


वन विभाग के डीएफओ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया, घायल अवस्था में नील गाय खेतों में पड़ी हुई है। नील गाय को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जिला मुख्यालय पर ले आई है। चिकित्सकों की देख-रेख में उपचार शुरू कराया जा रहा है। वहीं, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकारियों को चिन्हित कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन करते रहते हैं नील गायों का शिकार
स्थानीय पंचायत के सरपंच यादव सिंह ने बताया कि इलाके में कुछ शिकारी फसल रखवाली की आड़ में आए दिन नील गायों का गोली मारकर शिकार करते रहते हैं। जंगल और खेतों में घात लगाकर अवैध हथियारों के साथ बैठे रहते हैं। जैसे ही शिकारियों की नजर नील गायों पर पड़ती है तो पलक झपकते ही गोली मार देते हैं। सरपंच ने बताया, नीलगाय के मांस एवं चमड़ी को भारी भरकम दामों में बेचा जाता है। गांव के शिकारियों द्वारा विगत लंबे समय से बेजुबान जानवरों को मारने का गोरखधंधा परवान चढ़ रहा है। कई बार वन विभाग एवं पुलिस को भी अवगत कराया गया है, लेकिन शिकारियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया है। घटना से वन्य जीव प्रेमियों में भी भारी रोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed