फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News: In-laws beat son-in-law got hurt and ate poisonous substance died during treatment

Dholpur News: ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को पीटा, आहत होकर खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 13 Aug 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार सुबह रतन पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल गया था। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Dholpur News: In-laws beat son-in-law got hurt and ate poisonous substance died during treatment
मृतक के भाई ने थाने में दर्ज कराया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के तगावली गांव में रहने वाले एक युवक की उसके ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। इसके बाद घर पहुंचे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने कोतवाली थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के भाई राजेंद्र पुत्र कुमरसेन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई रतन सिंह (35) की शादी 10 साल पहले जाटोली गांव की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रूबी और उसके पीहर वाले भाई को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 4 साल पहले रतन के ससुर ने बेटे की शादी करने के लिए उससे एक लाख उधार लिए थे। रतन सिंह ने रुपये वापस मांगे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद उसकी पत्नी रूबी बच्चों को लेकर पीहर चली गई। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह रतन पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल गया था। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ फिर से मारपीट कर दी। इससे आहत होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed