{"_id":"649417d66a77339a30097273","slug":"dholpur-news-farmer-who-went-to-irrigate-field-died-due-to-electrocution-relatives-demanded-compensation-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Thu, 22 Jun 2023 03:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:13 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर जिले में करंट के झटके लगने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान फसल को पानी देने गया था, सबमर्सिबल ठीक करते समय करंट से झुलस गया।
विज्ञापन
किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसेना का पूरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसे में किसान की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
मृतक किसान मनीराम (45 साल) पुत्र महाराज सिंह के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में पानी देने के लिए वह सुबह के पहर में सबमर्सिबल पंप को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की सप्लाई शुरू गई, जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। बिजली के झटके आते रहे और वह चिपका रहा। मौके से गुजर रहे लोगों ने अधेड़ मनीराम को करंट से चिपका हुआ देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई बंद कर किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर रेल चौकी प्रभारी मोहन लाल मीणा को सूचना दी, जिस सूचना पर अस्पताल पहुंचे रेल चौकी प्रभारी ने बताया कि करंट से मौत होने के बाद परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजन कर रहे मुआवजे की मांग...
किसान मनीराम की करंट हादसे में मौत हो जाने से परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया किसान की करंट हादसे में मौत हो जाने से उसके परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं रहा है। किसान की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसे में परिजन राज्य सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।