{"_id":"659936c4f6843b902009ee36","slug":"dholpur-news-daughters-get-angry-over-fee-hike-dholpur-rajakheda-road-jammed-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: फीस बढ़ोतरी को लेकर बेटियों का फूटा गुस्सा, धौलपुर-राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: फीस बढ़ोतरी को लेकर बेटियों का फूटा गुस्सा, धौलपुर-राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर लगाया जाम
Sat, 06 Jan 2024 04:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:47 PM IST
सार
फीस बढ़ोतरी को लेकर बेटियों का गुस्सा फूट पड़ा। धौलपुर-राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया, जिससे आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर के मरैना कस्बे में शनिवार को फीस बढ़ोतरी से आक्रोशित होकर छात्राओं ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। बृज विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। मामले की खबर लगते ही स्थानीय दिहोली थाना पुलिस एवं नायब तहसीलदार नाहर सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्हें छात्राओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। छात्राओं ने पुलिस और प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया, हाल ही में बृज विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर बीए फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर एवं थर्ड ईयर की फीस में भारी बढ़ोतरी की है। छात्राओं ने बताया, पूर्व में फीस महज 1,600 रुपये दी जाती थी। लेकिन बृज विश्वविद्यालय के कुलपति ने आदेश जारी कर फर्स्ट ईयर की फीस को 7,500 रुपये कर दिया है। छात्राओं ने बताया, मरैना स्थित राजकीय कॉलेज में अधिकांश गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
विज्ञापन
एक तरफ सरकार बेटियों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा को निशुल्क कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज स्तर पर भारी तादाद में फीस में बढ़ोतरी कर सरकार की दोगली नीति निकल रही है। 7,000 से अधिक की फीस को अभिभावक सहन करने में लाचार हो रहे हैं। बहुत परिवारों की आर्थिक स्थिति ज्यादा दयनीय होने की वजह से बेटियां शिक्षा से भी वंचित रह रही हैं। फीस बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को छात्राओं का गुस्सा फूट गया और लामबंद होकर राजाखेड़ा-धौलपुर सड़क हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
छात्राओं ने बृज विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़क मार्ग पर जाम लगने से आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मामले को बढ़ता देख दिहोली थाना पुलिस एवं मरैना नायब तहसीलदार नाहर सिंह मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार एवं पुलिस को बेटियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद छात्राएं जाम खोलने पर सहमत हुई। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर बृज विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस बढ़ोतरी में कमी नहीं की तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।