फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News By breaking lock of house jewelry worth about seven lakh rupees was stolen

Dholpur News: चोरों ने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये के जेवरों पर किया हाथ साफ

Sun, 20 Aug 2023 07:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 07:43 AM IST
सार

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन
Dholpur News By breaking lock of house jewelry worth about seven lakh rupees was stolen
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में कोतवाली थाना इलाके के भामतीपुरा रोड पर पुलिस की गश्त व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अज्ञात चोरों ने एक मकान के ताले चटका कर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृह स्वामी पास ही बने दूसरे मकान में परिवार के साथ सो रहा था। सुबह जगार होने पर पीड़ित को चोरी के बारे में जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्जकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित गृह स्वामी भरोसी पुत्र स्वर्गीय मुन्ना निवासी भामतीपुरा ने बताया कि वह शुक्रवार रात को परिवार के साथ सो रहा था और पास ही बने दूसरे मकान पर ताला लगा हुआ था। सुबह जगार होने पर पीड़ित दूसरे मकान पर गया तो देखा कि गेट की कुण्डी टूटी हुई थी और घर के अंदर अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए मिले और कमरों में सामान बिखरा हुआ मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने अलमारी और संदूक में देखा तो सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया हैं, अज्ञात चोर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्जकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed