{"_id":"64e0413b7b0038abf90d5a16","slug":"dholpur-dharmendra-alias-lukka-gang-encounter-with-police-near-angai-dam-miscreants-ravi-and-ashok-injured-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: आंगई बांध के पास धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश रवि और अशोक गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: आंगई बांध के पास धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश रवि और अशोक गोली लगने से घायल
Sat, 19 Aug 2023 09:42 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:42 AM IST
सार
धौलपुर के आंगई बांध के पास डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश रवि और अशोक गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच आंगई बांध के पास मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गई। जिले के आंगई थाना इलाके के पार्वती नदी के पास बीती रात कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग एवं पुलिस के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी बदमाश रवि एवं अशोक गुर्जर गोली लगने से घायल हो गए। अन्य बदमाश अंधेरे में जंगल में कूद कर फरार हो गए। घायल दोनों बदमाशों को एडीएफ ने जिला अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीओ सुरेश सांखला ने बताया जिले में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया बीती रात आंगई थाना पुलिस एवं एडीएफ को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग पार्वती बांध के पास बारदात के इरादे से छुपी हुई है। उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर एडीएफ की टीम भारी पुलिस इमदाद को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। मुखविर की निशानदेही पर एडीएफ टीम पहुंची तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इधर से पुलिस ने भी डिफेंस में बचाव करते हुए बदमाशों पर हवाई फायर किए। सीओ सुरेश सांखला ने बताया करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ होती रही। उन्होंने बताया मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश रवि गुर्जर निवासी मोरोली एवं अशोक निवासी कुआं खेड़ा को गोली लगी है। एक बदमाश के हाथ एवं दूसरे के पैर में गोली लगने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव और मुठभेड़ के बाद अन्य बदमाश पार्वती के जंगल में कूदकर फरार हो गए। उन्होंने बताया फरार बदमाशों को एडीएफ की टीम जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन चला कर तलाश कर रही है। बदमाशों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश भी दी जा रही है। घायल बदमाश रवि और अशोक को जिला अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती करा दिया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन