{"_id":"64a6b4b25b860426f30f1544","slug":"dholpur-dead-body-of-girl-who-went-to-mow-grass-in-the-field-was-found-in-suspicious-condition-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: खेत में घास काटने गई किशोरी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मां ने जेठ और देवर पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: खेत में घास काटने गई किशोरी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मां ने जेठ और देवर पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 06 Jul 2023 06:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:04 PM IST
सार
Dholpur News: धौलपुर जिले में एक किशोरी की खेत में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। किशोरी खेतों पर घास काटने गई थी। वहीं, किशोरी की मां ने देवर और जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका के परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में सैपऊ थाना क्षेत्र के उमरारा गांव में एक 14 वर्षीय मासूम का खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम की संदिग्ध तौर पर हुई मौत की सूचना मिलते ही सर्किल सीओ विजय सिंह थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां खेत पर मिले मासूम के शव को कब्जे में लेते हुए उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ के बाद मृतक मासूम नेहा (14) की मां ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके देवर और जेठ खेत और घर की जमीन को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। मासूम की मां जलदेवी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि जमीनी रंजिश के चलते उसके देवर और जेठ ने मासूम की हत्या की है। मासूम की मां ने बताया कि उसकी बेटी खेतों पर घास लेने के लिए गई थी, जिसके न लौटने पर जब वह मासूम की तलाश करने खेतों पर गई, तो उसे मासूम मृत हालत में मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सैपऊ थाना पुलिस के साथ सीओ विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मासूम की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मासूम की मां द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मां का आरोप, देवर जेठ ने मारा...
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में किशोरी की मां ने बताया विगत छह महीने से देवर और जेठ संपत्ति एवं बंटवारे को लेकर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप लगाते हुए कहा कि देवर जेठ द्वारा किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी की गर्दन एवं हाथ पैर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी में मृतक किशोरी की मां के पति से विगत लंबे समय से संबंध विच्छेद हो चुके हैं। पति द्वारा दूसरी शादी कर ली गई है। मृतका की मां पुत्री एवं बेटे को साथ लेकर अकेली रहती थी। मां का आरोप है कि संपत्ति को लेकर देवर एवं जेठ द्वारा हत्या की गई है।