फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Neighbor committed misdeed with innocent child

Dholpur Crime: पड़ोसी ने मासूम बच्चे के साथ किया कुकर्म, अस्पताल में इलाज जारी, कुकर्मी फरार

Mon, 08 Jan 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

पड़ोसी ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। घटना को अंजाम देकर कुकर्मी फरार हो गया। वहीं, बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Dholpur Crime Neighbor committed misdeed with innocent child
सैंपऊ थाना, धौलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके में छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर पार्वती नदी के पास कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला छह जनवरी का सैंपऊ थाना इलाके के एक गांव का बताया जा रहा है। छह साल का बच्चा घर के सामने खेल रहा था। गांव का पड़ोसी युवक रामबरन (28) पुत्र चेतराम कुशवाहा बच्चे को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर पार्वती के जंगलों की तरफ ले गया। झाड़ियों में ले जाकर युवक ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य एवं कुकर्म किया। शाम को बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर युवक गांव से फरार हो गया। बच्चे के साथ हैवानियत की स्थिति देख परिजनों के होश उड़ गए। घायल अवस्था में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों द्वारा बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में भारी रोष देखा जा रहा है। उधर, घटना को लेकर थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, थाना इलाके के एक गांव में छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने नामजद पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। बच्चे का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की है। गांव से आरोपी फरार हो चुका है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed