फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dharam Nana raped 14 year old girl in Rajasthan

Rajasthan: 14 साल की बच्ची के साथ धर्म नाना एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, पता चलने पर थाने पहुंची मां

Fri, 06 May 2022 06:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 06:48 PM IST
सार

नाबालिग पीड़िता अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। एक दिन उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 

विज्ञापन
Dharam Nana raped 14 year old girl in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं के मलसीसर थाना इलाके में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का धर्म नाना पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब तक वह पीड़िता के साथ पांच-छह बार दुष्कर्म कर चुका है। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। पति से विवाद होने के कारण उसकी मां चार साल से अगल रह रही है। वह मलसीसर थाना इलाके में राकेश शर्मा के मकान में बेटी के साथ किराए पर रहती थी। उसकी मां ने पीड़ित की मां को धर्म बेटी बनाया था। राकेश का अविवाहित चाचा रामप्रसाद (45) भी उसी घर में रहता था। मां के नहीं होने पर पीड़िता राकेश के घर में रहा करती थी। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के अनुसार  2 जनवरी 2021 को मकान मालिक राकेश की मां बाहर गईं थीं। इस दौरान बच्ची को अकेला पाकर रामप्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी और किसी भी यह बात नहीं बताने के लिए धमकाया। इसके बाद से आरोपी ने कई बार नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील हरकतें की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते 15 अप्रैल को भी रामप्रसाद ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के डर के कारण वह अपने पिता के पास चली गई। कुछ दिन वहां रहने के बाद 27 अप्रैल वह मां के पास वापस आ गई। बच्ची के व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए मां उससे कारण पूछा तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद 30 अप्रैल पीड़िता की मां ने कमरा खाली किया और फिर थाने पहुंचकर आरोपी रामप्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed