{"_id":"66d955b1fa48eb492c0b5d4d","slug":"devotees-sleeping-in-the-parking-lot-were-crushed-by-a-car-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, नौ घायल…तीन को किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, नौ घायल…तीन को किया गया रेफर
Thu, 05 Sep 2024 12:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:25 PM IST
सार
Chittorgarh News: जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित मंदिर की पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को कार के चालक ने लापरवाही के चलते कुचल दिया, इसमें नो श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिसमें से तीन को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद अग्रिम अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बडगोंदा से दो अलग-अलग वाहनों में 18-20 श्रद्धालु किशनगढ़ के निकट सुरसरा तेजाजी महाराज की ज्योत लेने जा रहे थे। मार्ग में ये सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए रुके। एक वाहन में सवार 10 श्रद्धालु सांवलियाजी मंदिर की पार्किंग में ही जमीन पर गद्दे डाल कर सो गए।
विज्ञापन
रात करीब 3 बजे एक अन्य वाहन में तीन श्रद्धालु आए थे। इनमें से दो तो श्रद्धालु तो नहाने चले गए, जबकि एक 18 साल का युवक ही मौजूद था। इस दौरान कुछ महिलाओं ने युवक से कार को हटाने को कहा कि उन्हें यहां सोना है। इस पर युवक कार को हटाने लगा, लेकिन वह कंट्रोल नहीं रख पाया। इससे उसने कार को नीचे सो रहे इंदौर के श्रद्धालुओं पर चढ़ा दी। अधिकांश यात्रियों के पैर कुचल गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने चालक को पकड़ लिया। जानकारी मिली तो मंडफिया थानाधिकारी शीतल गुर्जर मय जाप्ता मौके पर पहुंची। कार चालक को लोगों से समझाइश करवा कर छुड़वाया। वहीं घायलों को मंडफिया चिकित्सालय ले जाया गया। इनमें से तीन को पैर में गंभीर चोट आई थी। ऐसे में उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन