{"_id":"616d78ed694218360c618def","slug":"devotee-donated-silver-made-laptop-to-sanwaliya-seth-mandir-in-chittaurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा चढ़ावा: चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर में श्रद्धालु ने दान किया चांदी का लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा चढ़ावा: चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर में श्रद्धालु ने दान किया चांदी का लैपटॉप
Mon, 18 Oct 2021 07:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:09 PM IST
सार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांविलया जी सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु ने चांदी का बना हुआ लैपटॉप चढ़ावे में दान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाने का चलन तो काफी आम है और लंबे समय से चला आ रहा है। लेकिन, ये खास तब बन जाता है जब श्रद्धालु कुछ ऐसा करें जैसा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में हुआ। यहां के सांवलिया जी सेठ मंदिर में एक श्रद्दालु ने लैपटॉप चढ़ाया है और लैपटॉप भी कोई आम नहीं बल्कि चांदी का बना हुआ है।
विज्ञापन
यह मंदिर मेवाड़ का कृष्णधाम के नाम से मशहूर है। यहां पहले भी भक्त अलग-अलग तरह के चढ़ावे चढ़ाते रहे हैं। इस खबर में हम जिनकी बात कर रहे हैं वह हैं टोंक के रहने वाले पी सिंह। सिंह ने जो लैपटॉप चढ़ाया है उसे बनाने में 294 ग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। हालांकि, पी सिंह ने अपनी इच्छा को गुप्त ही रखा है।
विज्ञापन
इस लैपटॉप की स्क्रीन पर सांवलिया जी सेठ की तस्वीर लगी है और दोनों तरफ राधा-कृष्ण लिखा हुआ है। इस मंदिर में पहले भी अनोखे चढ़ावे आते रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक श्रद्धालु ने यहां चांदी का ट्रैक्टर भेंट किया था। इसके अलावा, सोने के मुकुट, बांसुरी, चांदी के रथ, मोटरसाइकिल, तुलसी के पौधे आदि भी चढ़ावे में आ चुके हैं।
विज्ञापन