{"_id":"64a978a6479649f6af0cfff6","slug":"deputy-leader-of-opposition-in-bikaner-satish-poonia-told-prime-minister-narendra-modi-that-king-bhagirath-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राजा भागीरथ से की, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राजा भागीरथ से की, कही ये बात
Sat, 08 Jul 2023 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:24 PM IST
सार
विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने जनता से कहा राजस्थान में जो अलीबाबा चालीस चोर की सरकार अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प आप लोग लेकर आए हो।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीकानेर में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कहा कि राजा भागीरथ ने भगवान शिव जी की जटाओं में मां गंगा का अवतरण कराया, उसी तरह राजस्थान और भारत की भूमि पर विकास की गंगा का अवतरण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की अलीबाबा चालीस चोर की अशोक गहलोत की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाकर बीकानेर से लेकर पूरे राजस्थान में विकास की नई शुरुआत करें।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा और 24 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित मरुधरा की माटी में, इस तपते सूरज की तपती रेत पर बैठे हुए जांबाज किसान, नौजवान और बहनों और भाइयों आज इस धरती का परम सौभाग्य है कि, क्योंकि हमारे यहां कहा जाता है कि धरती और मंदिर को पुजारी पुजवाता है। भारत माता के मंदिर के पुजारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे बीच पधारे हैं। यह किसानों की और जवानों की भूमि, कितना जोरदार उत्साह है और यह इस बात का संकेत है कि यह कांग्रेस की विदाई का भी संकेत है। भारतीय जनता पार्टी के आगमन का भी संकेत है।
विज्ञापन
पूनियां बोले मैं इसलिए आप सभी लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में 9 कमाल ही नहीं, 9 साल बेमिसाल हिंदुस्तान के लिए हुए, 9 सालों में केवल 9 कमाल ही नहीं हुए, ऐसी 900 से ज्यादा योजनाएं थीं, जिनको धरातल पर उतारा गया। आज इस बीकाणा की धरती पर 24 हजार करोड़ से अधिक के विकास के कामों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास और शुभारंभ किया।
राजस्थान और भारत की भूमि पर विकास की गंगा का अवतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया
सतीश पूनियां ने कहा कि जिस तरीके से राजा भागीरथ ने भगवान शिवजी की जटाओं में मां गंगा का अवतरण किया, उसी तरीके से राजस्थान और भारत की भूमि पर यहां विकास की गंगा का अवतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जनधन से लेकर, उज्जवला से लेकर, पीएम आवास से लेकर, आयुष्मान से लेकर, अनुच्छेद 370 के निस्तारण से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण, यह तमाम उपलब्धियां भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के खाते में हैं।
अलीबाबा चालीस चोर की सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प
आप सब नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करने तो आए ही हैं, लेकिन मैं आपके चेहरे पढ़कर एक बात देख पा रहा हूं, सुन पा रहा हूं, समझ पा रहा हूं, आप यहां एक और काम करने के लिए आये हो, एक इरादे और लेकर आये हो, दिल्ली में तो नरेंद्र मोदी अच्छी सरकार चला रहे हैं, लेकिन आप लोग इसलिए भी आए हो कि राजस्थान में जो अलीबाबा चालीस चोर की सरकार अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी आप लोग लेकर आये हो। इसलिए आपसे आग्रह, निवेदन करना चाहता हूं, यह राजस्थान की अशोक गहलोत की वह सरकार है, जो किसानों की कर्जा माफी के नाम पर ठगी करती है, यह वह सरकार है जिसके कारण प्रदेश के 19422 किसानों की जमीनें नीलाम होती हैं। यह वह सरकार है जिसके कारण किसान आत्महत्या करता है, यह वह सरकार है जो राजस्थान की 28 प्रतिशत बेरोजगारी को सृजित करती है। यह वह सरकार है जो नौजवानों को अवसाद में लाने के लिए विवश करती है, यह अशोक गहलोत की सरकार है जो 78% भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह वह सरकार है जो बदतर कानून व्यवस्था देती है। इसलिए आप सभी लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की अलीबाबा चालीस चोर की अशोक गहलोत की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाकर बीकानेर से लेकर पूरे राजस्थान में विकास की नई शुरुआत करें।