{"_id":"6595919ac716e120f90eceb9","slug":"deputy-cm-diya-kumari-inaugurated-the-67th-national-girls-kabaddi-competition-in-jaipur-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कही ये बात
Wed, 03 Jan 2024 10:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:25 PM IST
सार
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा जैसी अन्य योजना से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महा मंच मिला है। उनके प्रयासों से देश-प्रदेश के होनहार और हुनरमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को जयपुर सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान दीया कुमारी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे 27 राज्यों के खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा योजना, फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, विशेष क्षेत्र खेल योजना, ओलंपिक पोडियम योजना जैसी कई योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महा मंच मिला है। उनके प्रयासों से देश-प्रदेश के होनहार और हुनरमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। इससे युवा खेलों में भविष्य निर्माण के साथ-साथ अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान शासन सचिव स्कूल शिक्षा राजस्थान नवीन जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती गोपाल सैनी, राजस्थान कबड्डी संघ अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, राजस्थान संयोजक क्रीड़ा भारती मेघ सिंह, राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेश मिश्रा, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा निदेशक काना राम और जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र हंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन