फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demand for resign of health minister for swine flu

स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग

Thu, 26 Feb 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for resign of health minister for swine flu

राजस्थान विधानसभा के दूसरे दिन भी स्वाइन फ्लू को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सदन शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम में सरकार पर नाकाम होने के आरोप जड़े और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ से इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


विपक्ष ने कहा कि 56 दिनों में 250 मौतों की जिम्मेदारी चिकित्सा मंत्री लें। साथ ही, विपक्ष ने फ्लू की वजह से मरने वालो के परिजनों को 5 लाख बतौर मुआवजा देने की मांग भी की।
विज्ञापन


इधर, चिकित्सा मंत्री व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने फ्लू पीडि़तों के अस्पताल में देरी से आने की बात कहते हुए, लोगों की ही जिम्मेदार ठहराया।

विधानसभा में किरोड़ी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह डोटासरा सहित लगभग सभी विपक्ष के विधायकों ने सरकार पर स्वाइन फ्लू से मरनेवालों के आंकड़े छुपाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 5000 लोग मर चुके हैं, जबकि सरकार 250 का आंकड़ा दिखा रही है। सरकार केवल मौसम बदलने का इंतजार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने प्रदेश में खतरनाक हालात बताते हुए सरकार से स्वाइन फ्लू पर बहस की मांग की।


इस्तीफे की मांग पर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब स्वाइन फ्लू से मौतें हुई थीं, तब स्वास्थ्य मंत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इससे हंगामा और तेज हो गया। विपक्ष ने फ्लू को लेकर विधानसभा से वॉक आउट भी किया। रौठोड़ ने विपक्षी नेताओं की गैरमौजूदगी में स्वाइन फ्लू पर जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed