फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delhi Cloth Merchant Murdered Tuition Teacher With Wife And Servents businessman spent 40 lakhs on teacher in seven years

Murder Case: प्यार में पागल व्यापारी ने सात साल में टीचर पर खर्च किए 40 लाख, युवती ने दो बार सगाई तोड़ी, जहर भी खाया

Wed, 23 Mar 2022 04:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Mar 2022 04:06 PM IST
सार

कारोबारी कपिल पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। सात साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को पत्नी से छिपाने के लिए प्रियंका उसके बेटे को राखी भी बांधती थी। दिल्ली के अलावा कपिल प्रियंका को बाहर घुमाने भी ले जाया करता था। प्रियंका कपिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं था। 

विज्ञापन
Delhi Cloth Merchant Murdered Tuition Teacher With Wife And Servents businessman spent 40 lakhs on teacher in seven years
प्रियंका ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल के अवैध संबंध के बाद दिल्ली की ट्यूशन टीचर की हत्या के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी कारोबारी ने मृतका के बारे में कई अहम जानकारियां पुलिस को बताई दी हैं। आरोपी ने बताया कि प्रियंका नौ साल से उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। दो साल बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता चला गया। 

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कारोबारी कपिल ने पुलिस को बताया कि सात साल में प्रियंका पर वह करीब 40 लाख रुपए खर्च कर चुका था। कपिल अपने से दस साल छोटी प्रियंका के प्यार में कदर पड़ा था कि वह उसका पूरा खर्चा उठाता था। प्रियंका सुंदर दिखने के लिए जो महंगी दवाएं खाती थी उसकी पूरा खर्च भी कपिल ही कर रहा था।  

कारोबारी कपिल पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। सात साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को पत्नी से छिपाने के लिए प्रियंका उसके बेटे को राखी भी बांधती थी। दिल्ली के अलावा कपिल प्रियंका को बाहर घुमाने भी ले जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी कारोबारी ने प्रियंका की हत्या करने का तरीका भी बताया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि कार में बैठने के बाद जब प्रियंका गला दबाया गया तब प्लान के अनुसार तेज आवाज में भजन चला दिए थे। इससे उसके चिल्लाने की आवाज कार के बाहर नहीं गई। उसके मरने के बाद दो नौकरों और पत्नी के साथ मिलकर उसके शव को बोरे में बंद किया और फिर अलवर में फेंक कर वापस चले गए।   
 

विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश भी की
पुलिस पूछताछ में कारोबारी ने पुलिस को बताया कि प्रियंका उसके साथ रहना चाहती थी, उसने शादी के लिए भी बात की थी। प्रियंका भी कारोबारी के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह दो बार अपनी सगाई तोड़ चुकी थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि शादी के लिए कोई भी रिश्ता आने पर प्रियंका कपिल या फिर किसी और से कॉल करवाकर अपने बारे में झूठी बातें बताकर रिश्ता तुड़वा देती थी। शादी के लिए घरवालों ने अधिक दबाव बनाया तो उसने एक बार जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। 

क्या है मामला?
अलवर के ततारपुर में 16 मार्च को एक बोरे में प्रियंका की लाश मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए गाड़ी के नंबर की पहचान की और  दिल्ली के करावल नगर, आनंद विहार, गांधीनगर और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कई जगह दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका की हत्या के आरोप में आनंद विहार के रहने वाले कपड़ा कारोबारी कपिल (39), पत्नी सुनैना गुप्ता (38) और दो नौकर सचिन देवल (23) व राजकिशोर यादव (24) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed