फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deeg News: Tension in village due to firing for half an hour, heavy police force deployed

Deeg News: आधे घंटे तक फायरिंग से गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; गोलीबारी करते हुए युवक कैमरे में कैद

Fri, 08 Mar 2024 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

Deeg Hindi News: पुलिस का कहना है कि जिनको हिरासत में लिया गया है, उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस ने दो दिन पहले ही कोई कदम उठाया होता तो ये नौबत नहीं आती।

विज्ञापन
Deeg News: Tension in village due to firing for half an hour, heavy police force deployed
डीग में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीग जिले के कामा थाना इलाके के गांव नगला कुलवाना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टोरी डालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद का मामला अभी थम नहीं रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद दोनों तरफ से जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। साथ ही इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव भी हुआ।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर कामा थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया और घटना में शामिल 12 से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में ले लिया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के घरों और खेतों में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सुब्बा और तैयब नाम के दोनों ही व्यक्तियों में आपस में कहासुनी हुई थी। दोनों व्यक्तियों के ही पक्ष आपस में उलझ गए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद उसपर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए। इसके बाद दोनों ही पक्षों में मामला गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जिनको हिरासत में लिया गया है, उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि अगर दो दिन पहले ही पुलिस इस पूरे मामले में कड़ा एक्शन लेती तो आज यह घटनाक्रम देखने को नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed