{"_id":"65feca03ddd144a7e901ad98","slug":"deeg-news-cash-worth-18-lakh-recovered-from-car-during-blockade-search-operation-going-on-regarding-election-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deeg News: नाकाबंदी के दौरान कार से 18 लाख की नकदी बरामद, चुनावों को लेकर चल रहा तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deeg News: नाकाबंदी के दौरान कार से 18 लाख की नकदी बरामद, चुनावों को लेकर चल रहा तलाशी अभियान
Sat, 23 Mar 2024 05:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:54 PM IST
सार
डीग जिले के कोतवाली थाना इलाके में उत्तरप्रदेश से लगती जिले की बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 18 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद की गई रकम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी के चलते की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस को जिले के कोतवाली थाना इलाके में उत्तरप्रदेश और डीग की बॉर्डर पर वाहन तलाशी करने पर एक कार से 18 लाख 70 रुपये बरामद हुए हैं। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राशि को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
डीग SDM रवि कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट रणधीर सिंह के नेतृत्व में SST और पुलिस की टीम कोतवाली थाना इलाके के यूपी बॉर्डर पर लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान उत्तरप्रदेश के अतरौली से कार लेकर नाकाबंदी पर पहुंचे मनोज पालीवाल की कार चेक करने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली। पूछताछ में मनोज से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने रकम जब्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह कनाडा में रहता है और यहां किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन