फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death sentence to accused of raping and murdering two and half year old girl in Chittorgarh

Rajasthan: दरिंदे को फांसी की सजा, दुष्कर्म के बाद ढाई साल की बच्ची की कर दी थी हत्या, 11 महीने में फैसला

Fri, 31 Mar 2023 09:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने के लक्ष्मीपुरा गांव में 11 महीने पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले में पोक्सो कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपी को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है।

विज्ञापन
Death sentence to accused of raping and murdering two and half year old girl in Chittorgarh
रेपिस्ट और हत्यारा रमेश धाकड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की ओर से केस ऑफिसर स्कीम में लिए गए इस केस में न्यायालय में पैरवी के दौरान गवाहों के बयान करवाकर आरोपी को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पोक्सो कोर्ट चित्तौड़गढ़ के न्यायाधीश ने वारदात के 11 महीने के अंदर शुक्रवार को आरोपी को मृत्यु दंड और अन्य सजाओं से दंडित किया।

विज्ञापन

     
मासूम से रेप-हत्या के दोषी रमेश धाकड़ को डेथ सेंटेंस 
चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पिछले साल 21 अप्रैल 2022 को जिले के बस्सी थाने के लक्ष्मीपुरा गांव में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या कर उसके शव को आरोपी द्वारा दरिंदगी दिखाते हुए कुएं में फेंक देने के मामला उजागर हुआ था। मामले में बस्सी थाने पर विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण में जांच अधिकारी महिला अपराध अनुसंधान सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहना खानम को नियुक्त किया गया। मामले में आरोपी भीलवाड़ा जिले के किशनपुरा थाना बिगोद निवासी रमेश पुत्र नानूराम धाकड़ को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


23 गवाह, 90 डॉक्युमेंट्स, 14 आर्टिकल पेश किए
जांच अधिकारी एएसपी शाहना खानम ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रकरण दर्ज होने के 8 दिन में ही 30 अप्रैल को मामले में न्यायालय में चालान पेश कर दिया। प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर बस्सी थानाधिकारी गणपत सिंह को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया। जिन्होंने कोर्ट में तय तारीखों पर पैरवी के दौरान उपस्थित रहकर 22 गवाहों के बयान करवाएत। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 23 गवाह और 90 दस्तावेज के अलावा 14 आर्टिकल पेश किए। जांच अधिकारी एएसपी शाहना खानम ने 30 अप्रैल को पेश किए चालान में आरोपी को बालिका के साथ दुष्कर्म करने और बालिका की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



      
उम्रकैद, जुर्माना और मृत्युदंड की सजा
शुक्रवार को न्यायालय ने सजा के दौरान आरोपी को धारा 302 आईपीसी में मृत्यु दंड, धारा 363 में 5 वर्ष कारावास , 5 हजार रुपये का जुर्माना, धारा 201 आईपीसी में 10 वर्ष कारावास, 5 हजार रुपये का जुर्माना, पोक्सो एक्ट में आजीवन कारावास सहित जेजे एक्ट में 7 वर्ष कारावास और 7 हजार रुपये के जुर्माना से दंडित किया गया।


मां के साथ शादी में आई थी मासूम
इस पूरे मामले में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शोभा लाल जाट ने बताया कि 21 अप्रैल 2022 को चित्तौड़गढ़ के बस्सी थाना इलाके के गांव में ढाई साल की बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में आई थी। शादी में रमेश धाकड़ पुत्र नानूराम धाकड़ निवासी किशनपुरा, बीगोद (भीलवाड़ा) भी आया था। जिसने बच्ची से रेप करने से पहले नशे में धुत्त होकर एक छोटे बच्चे को उठाकर कुकर्म की कोशिश भी की थी। आरोपी ने तब बच्चे के चिल्लाने पर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह ढाई साल की बच्ची को उठाकर ले गया । बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर रेप किया और गला घोंटकर हत्या कर कुएं में बच्ची का शव फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed