फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on a person in a property dispute

Churu: पत्नी ने घर वालों संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला, जिंदा या मृत जांचने के लिए जलाई उंगली, सात नामजद

Thu, 02 Feb 2023 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

संपत्ति के विवाद में कलयुगी पत्नी ने भाई, बेटे, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Deadly attack on a person in a property dispute
पीड़ित नरेश - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू में संपत्ति को लेकर रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया। संपत्ति हड़पने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने अपने भाई, बेटे, बेटी और दामाद के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब व्यक्ति जीवित है या मृत ये जानने के लिए आरोपियों ने बेहोश हुए व्यक्ति की उंगली में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट के सामने फेंक कर चले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित पिलानी खुर्द निवासी 60 वर्षीय नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चूरू में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आया था। रात को वह अग्रसेन नगर स्थित अपने मकान में खाना खाकर सोया गया। उसी दौरान उसकी बेटी और दामाद और उसकी पत्नी और उसका भाई और उसका बेटा और स्वयं का बेटा कमरे में आए और उसकी सम्पति हड़पने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद जब वह बेहोश होकर गिर गया तो आरोपियों ने जिंदा या मृत जांचने के लिए लाइटर से उसकी अंगुली में आग लगा दी। आग लगने से शरीर में जब हरकत हुई तो आरोपी उसे वाहन में डालकर कलेक्ट्रेट के सामने फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed