{"_id":"63db64dbae790f17bf4b738a","slug":"deadly-attack-on-a-person-in-a-property-dispute-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: पत्नी ने घर वालों संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला, जिंदा या मृत जांचने के लिए जलाई उंगली, सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: पत्नी ने घर वालों संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला, जिंदा या मृत जांचने के लिए जलाई उंगली, सात नामजद
Thu, 02 Feb 2023 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:54 PM IST
सार
संपत्ति के विवाद में कलयुगी पत्नी ने भाई, बेटे, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित नरेश
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू में संपत्ति को लेकर रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया। संपत्ति हड़पने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने अपने भाई, बेटे, बेटी और दामाद के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब व्यक्ति जीवित है या मृत ये जानने के लिए आरोपियों ने बेहोश हुए व्यक्ति की उंगली में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट के सामने फेंक कर चले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पिलानी खुर्द निवासी 60 वर्षीय नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चूरू में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आया था। रात को वह अग्रसेन नगर स्थित अपने मकान में खाना खाकर सोया गया। उसी दौरान उसकी बेटी और दामाद और उसकी पत्नी और उसका भाई और उसका बेटा और स्वयं का बेटा कमरे में आए और उसकी सम्पति हड़पने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद जब वह बेहोश होकर गिर गया तो आरोपियों ने जिंदा या मृत जांचने के लिए लाइटर से उसकी अंगुली में आग लगा दी। आग लगने से शरीर में जब हरकत हुई तो आरोपी उसे वाहन में डालकर कलेक्ट्रेट के सामने फेंक कर फरार हो गए।