फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dead body of a man found hanging on tree in Sawai Madhopur deceased had not come home for two days

Crime News: सवाई माधोपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मां ने बताया- दो दिन से घर नहीं आया था मृतक

Sat, 13 May 2023 03:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 03:01 PM IST
सार

मृतक युवक अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई और पांच बहनें हैं। जबकि कुछ साल पहले पिता का देहांत हो चुका है। मृतक हुकुम चंद सैनी की मां छोटा देवी के मुताबिक दो दिन से उनका बेटा गायब था। उसे 3 लोग काम होने की बात कहकर लेकर गए थे।

विज्ञापन
Dead body of a man found hanging on tree in Sawai Madhopur deceased had not come home for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

सवाई माधोपुर जिले के कुस्तला कस्बा स्थित खेत में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन हत्या का शक जता रहे हैं, तो पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात कह रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सवाई माधोपुर के अस्पताल भिजवाया गया है।

यह है पूरा मामला
सवाई माधोपुर के कुस्तला इलाके में एक युवक का शव शनिवार सुबह नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद रवांजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं ग्रामीण डिप्टी अनिल डोरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक युवक की शिनाख्त हुकम चंद सैनी के रूप में हुई है। मृतक 23 साल का था। मृतक गन्ने का रस निकलने की चरखी मशीन पर काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन लोग काम होने की बात कहकर लेकर गए
मृतक युवक अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई और पांच बहनें हैं। जबकि कुछ साल पहले पिता का देहांत हो चुका है। मृतक हुकुम चंद सैनी की मां छोटा देवी के मुताबिक दो दिन से उनका बेटा गायब था। उसे 3 लोग काम होने की बात कहकर लेकर गए थे। शुक्रवार रात पुलिस नाकाबंदी के दौरान रवांजना डूंगर थाना अधिकारी ने उसे डांट फटकार कर भगा दिया था। उसके बाद से युवक हुकम का कोई पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां खेत गई तो नीम के पेड़ पर लटकी देखी बेटे की लाश
शनिवार सुबह मां छोटा देवी खेत में गई, तो एक मकान के पास नीम के पेड़ पर बेटे का शव लटका दिखा, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। जबकि, मृतक के परिजनों के मुताबिक उन्हें मर्डर की आशंका है। पुलिस का कहना है कि युवक की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। वह शराब पीकर उत्पात मचाने का आदी था। युवक शराब के नशे में किसी दुकानदार से सामान लेकर पैसा नहीं दे रहा था और विवाद कर रहा था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

तीन युवकों से भी पुलिस ने की पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों से भी पड़ताल की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है या युवक ने आत्महत्या की है ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed