फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Two Sisters Climb Water Tank Over Land Dispute, Threaten Self-Immolation if Issue Not Resolved

Dausa News: जमीन विवाद नहीं सुलझा तो टंकी पर चढ़ीं दो बहनें, समाधान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 01 Dec 2025 11:26 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 11:26 PM IST
सार

अपनी मांगें मनवाने और प्रशासन को जगाने के लिए टंकी और मोबाइल टॉवरों पर चढ़ना आम बात हो गया है। ऐसा ही एक मामला आज दौसा के गढ़ कस्बे में देखने को मिला। जानें मामला

विज्ञापन
Dausa News: Two Sisters Climb Water Tank Over Land Dispute, Threaten Self-Immolation if Issue Not Resolved
दौसा में टंकी पर चढ़ीं दो युवतियां

विस्तार

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गढ़ कस्बे में जमीन विवाद के समाधान में देरी से नाराज दो सगी बहनों ने सुबह तड़के पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दे दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और मौके पर अफसरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर सिकराय उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, तहसीलदार बहरौड़ा रामखिलाड़ी मीणा और सिकंदरा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवतियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बहनें अपनी मांग पर अड़ी रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जमीन विवाद का समाधान तुरंत नहीं किया गया तो वे आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढाई माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर दोनों बहनें सोमवार को फिर टंकी पर चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: ईडी ने एनजीओ के दफ्तर पर छापा मारा, संदिग्ध लेनदेन का अंदेशा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम


जैसे ही बहनों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली, मौके पर ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। नीचे खड़ी महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने टंकी के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और परिजनों की मदद से युवतियों को समझाने का प्रयास जारी रखा।

करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार सुबह 11 बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर युवतियों को टंकी से सुरक्षित उतार लिया। फिलहाल प्रशासन ने जमीन विवाद का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed