फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: MLA creates new headache for his own party, letter goes viral on social media

Rajasthan News: विधायकजी ने अपनी ही पार्टी के लिए पैदा किया नया सिरदर्द, सोशल मीडिया पर चिट्ठी वायरल

Fri, 22 Mar 2024 11:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

Dausa: जिले की बांदीकुई विधानसभा सीट के विधायक भागचंद सैनी टेकड़ा ने एक पत्र लिखकर RGSA के तहत ब्लॉक स्तर पर लगाए गए कर्मचारियों को निकम्मा घोषित कर दिया है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: MLA creates new headache for his own party, letter goes viral on social media
भागचंद सैनी टांकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदीकुई विधानसभा सीट के विधायक भागचंद सैनी टेकड़ा ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत ब्लॉक स्तर पर लगाए गए कर्मचारियों को निकम्मा साबित करते हुए उनकी जगह अन्य कर्मचारियों को लगाने की सिफारिश की है। खास बात यह है कि जिन नामों की सिफारिश उन्होंने की है, वे सभी सैनी ही हैं।

विज्ञापन


भाजपा के लिए उसके अपने विधायक ही सिरदर्दी का सबब बने हुए हैं। कभी बयानों को लेकर तो कभी उनकी चिट्ठियों को लेकर कोई ना कोई विवाद सामने आते ही रहते हैं। हाल ही में बांदीकुई से बीजेपी विधायक भागचंद सैनी टेकड़ा की ऐसी ही एक चिट्ठी अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चिट्ठी उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम लिखी है।
विज्ञापन


सैनी ने इस चिट्ठी में अपनी विधानसभा में चल रहे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान(RGSA ) के लिए ब्लॉक स्तर पर बीएमयू टीम के संविदा कर्मियों को बदलने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने 7 नए नामों की अनुशंसा भी की है, खास बात यह है कि ये सभी नाम विधायकजी की जाति से ही हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी यह चिट्ठी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भेजी अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पंचायती राज विभाग द्वारा आरजीएसए योजनांतर्गत ब्लॉक स्तर पर बीएमयू टीम के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, थिमेटिक एक्सपर्ट, प्रशासनिक कार्मिक एवं कंप्यूटर एक्सपर्ट लगाए गए थे। पंचायत समिति बांदीकुई एवं बसवा में लगाए गए संविदा कार्मिक कंप्यूटर कार्य एवं विभागीय कार्य करने में शून्य हैं इस कारण समय पर कार्य निर्धारण नहीं हो पाता है। इसलिये पंचायत समिति बांदीकुई एवं बसवा में आरजीएसए के अंतर्गत दिए गए नामों को लगाने की अनुशंसा करता हूं।

विधायक भागचंद सैनी के इस पत्र ने अब भाजपा के लिए एक नई सिरदर्दी पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed