{"_id":"65f3debe9acd274bda0717ff","slug":"rajasthan-news-bjp-national-minister-surendra-singh-nagar-did-a-one-day-visit-to-dausa-know-what-he-said-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: BJP के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर ने किया दौसा का एक दिवसीय दौरा, जानिये क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: BJP के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर ने किया दौसा का एक दिवसीय दौरा, जानिये क्या बोले
Fri, 15 Mar 2024 11:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:08 AM IST
सार
Dausa: एक दिवसीय प्रवास पर दौसा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर ने पार्टी के दौसा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी लोक सभा सीटों पर पार्टी को बहुमत से जिताकर देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिवसीय दौरे पर दौसा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर ने यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर सभी को मिलकर देशहित सर्वोपरि की भावना से काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की आवश्यकता है। देश में 400 सीटें जीतने के पार्टी के लक्ष्य को हम सभी को मिलकर पूरा करना है।
विज्ञापन
इस मौके पर नागर ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए बेरोजगारी के सवाल पर बोलते हुए नागर ने कहा कि यह बात सही है कि केंद्र में भाजपा के आने के बाद बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन वह बेरोजगारी कांग्रेसियों के लिए बढ़ी है ना कि आम आदमी के लिए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को प्राथमिकता देकर सदैव प्रगति व विकास के लिए कार्य किया है। देशहित के वो मुद्दे जो वर्षों से चुनावों में ही याद आते थे, उन सभी को खत्म कर समान रूप से हर क्षेत्र, हर हिस्से, हर राज्य को भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय, दौसा पर लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर के साथ ओमप्रकाश भडाणा, विष्णु चेतानी, मोतीलाल मीणा, डॉ. प्रभुदयाल शर्मा ने भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति को संबोधित किया।
विज्ञापन